Move to Jagran APP

बेरमो कोयलांचल में याद किए गए बिदेश्वरी दुबे

बेरमो सोमवार को 27वीं पुण्यतिथि पर एकीकृत बिहार के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री सह श्रमिक नेता ि

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 11:33 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 06:20 AM (IST)
बेरमो कोयलांचल में याद किए गए बिदेश्वरी दुबे
बेरमो कोयलांचल में याद किए गए बिदेश्वरी दुबे

बेरमो : सोमवार को 27वीं पुण्यतिथि पर एकीकृत बिहार के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री सह श्रमिक नेता बिदेश्वरी दुबे सोमवार को बेरमो कोयलांचल में याद किए गए। कांग्रेस पार्टी व राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की ओर से ढोरी पांच नंबर धौड़ा स्थित यूनियन कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

prime article banner

राकोमसं के सीसीएल रीजनल अध्यक्ष गिरजाशंकर पांडेय एवं ढोरी क्षेत्रीय सचिव शिवनंदन चौहान ने कहा कि बिदेश्वरी दुबे ने मजदूरों के हित में जो काम किया, वह कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। वे मजदूरों के मसीहा थे। उन्होंने अपना उत्तराधिकारी बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह को बनाया। इंटक के प्रदेश सचिव महेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि बेरमो कोयलांचल दुबेजी की बगिया है।

नगर परिषद फुसरो के उपाध्यक्ष छेदी नोनिया ने कहा कि दुबे की विचारों पर चलकर ही मजदूरों को न्याय दिलाया जा सकता है। मौके पर राजेश्वर सिंह, गणेश मल्लाह, परवेज अख्तर, श्रीकांत मिश्रा, उत्तम सिंह, साधु बाउरी, आबिद हुसैन, मुरारी सिंह, लाखन सिंह, रिकु कुमार निषाद, दीपक कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार, मो. कलीम, रामदेव रवि, अशोक अग्रवाल, बैजनाथ सिंह, संतोष सिंह, जयराम सिंह, केके दुबे, बीके सिंह, निमाई बाउरी आदि मौजूद थे।वहीं जारंगडीह स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा हुई।

कांग्रेस पार्टी के बोकारो जिला उपाध्यक्ष सह इंटक नेता वरुण कुमार सिंह ने कहा कि दुबेजी केवल व्यक्ति नहीं, एक विचारधारा थे। देश के मजदूरों को नई दिशा उनके प्रयास से मिली। यहां अंजनी कुमार सिंह, वकील अंसारी, अशोक ओझा, नंदकिशोर प्रसाद, बसंत ओझा, सतपाल सिंह, राजीव कुमार सिंह, नेमचंद मंडल, हरेंद्र सिंह, किशुन मंडल, गौर बाउरी, रामबिहारी सिन्हा, कजरू हरि, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।

बीडीए कॉलेज पिछरी में बिदेश्वरी दुबे की पुण्यतिथि मनाते हुए डिग्री कॉलेज व इंटर कॉलेज के शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। डिग्री कॉलेज के प्राचार्य रवींद्र कुमार सिंह ने कहा कि दुबेजी स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही मजदूरों के मसीहा थे। मौके पर इंटर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील सिंह, प्राध्यापक डॉ. महेश चंद्र, प्रो. एके घोषाल, प्रो. जेके वर्मा, डॉ. जयकुमार सिंह, अभिमन्यु सिंह, महेंद्र सिंह, रंजीत कुमार, बीके गुप्ता, विनय कुमार सिन्हा, एसएन सिंह, विजय कुमार पांडेय, केतकी सिंह, मुकेश मिश्रा, शशि कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.