Move to Jagran APP

आजसू पार्टी में कार्यकर्ता एक परिवार जैसे : लंबोदर

गोमिया (बेरमो) : आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो ने कहा है कि आजसू पाट

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 09:30 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 09:30 PM (IST)
आजसू पार्टी में कार्यकर्ता एक परिवार जैसे : लंबोदर
आजसू पार्टी में कार्यकर्ता एक परिवार जैसे : लंबोदर

गोमिया (बेरमो) : आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो ने कहा है कि आजसू पार्टी में कार्यकर्ता परिवार के सदस्य जैसे हैं। पार्टी प्रत्येक कार्यकर्ता के सुख-दुख में खड़ी रहती है। डॉ महतो गोमिया प्रखंड के रहावन बाजारटांड में मिलन समारोह में बोल रहे थे। समारोह में विभिन्न दलों के दर्जनों लोगों सहित महिला समूह की सदस्यों ने आजसू पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। डॉ. महतो ने सभी का स्वागत करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। कहा कि जिस विश्वास के साथ लोग आजसू पार्टी से जुड़ रहे हैं, उनका विश्वास कभी भी टूटने नहीं दिया जाएगा। क्षेत्र के लोग आजसू पार्टी को अन्य दलों के मुकाबले बेहतर मानते हैं और यह भी समझते हैं कि आजसू पार्टी ही समाज व क्षेत्र का विकास कर सकती है। मिलन समारोह में रहावन के महेंद्र कुमार, नीलकंठ कुमार, योगेंद्र कुमार, हीरालाल महतो, नागेश्वर महतो, महेश महतो, खुशी लाल महतो, छोटेलाल चौधरी, विकास कुमार, हेमंत कुमार, छोटू महतो, बैजनाथ महतो, मनोज साव, वनपाल महतो, उमेश महतो, कैलाश कुमार व जागो महतो एवं हुरदाग के रोहित महतो, मुकेश महतो, अशोक महतो, मुनेश्वर महतो, संजय महतो, शंकर महतो, दिनेश मल्हार, राजू महतो, बिरजू राम व खुशी लाल महतो के साथ-साथ रावण महिला समूह की मीना कुमारी, संजू कुमारी, बसंती देवी, उमा कुमारी, किरण देवी, ललिता देवी, मंजू देवी, नीता देवी, प्रतिमा देवी, काजल कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, कविता देवी, सीता देवी, बबीता कुमारी, किरण कुमारी एवं उषा देवी आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कीं। मौके पर परमेश्वर महतो, कंचन महतो, कामदेव महतो, रामविलास प्रसाद, भीम महतो, मदन महतो, आकाश वर्मा, महेश महतो, शंकर चौधरी, लाल बिहारी महतो, उमेश कुमार महतो, जय प्रकाश महतो, दीपक कुमार महतो, जलेश्वर महतो, मनोज साव, गो¨वद महतो, तसलीम अंसारी एवं बैजनाथ महतो आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.