Move to Jagran APP

उत्कृष्ट प्रदर्शवाले 75 किसान पुरस्कृत

सुरही (बेरमो) : नावाडीह प्रखंड मुख्यालय के समीप मंगलवार को प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह उद्या

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 07:20 PM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 07:20 PM (IST)
उत्कृष्ट प्रदर्शवाले 75 किसान पुरस्कृत
उत्कृष्ट प्रदर्शवाले 75 किसान पुरस्कृत

सुरही (बेरमो) : नावाडीह प्रखंड मुख्यालय के समीप मंगलवार को प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी लगाई गई। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) की तरफ से आयोजित समारोह में बेहतर प्रदर्श के लिए प्रखंड के 75 किसानों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख पूनम देवी ने कहा कि कृषि एवं पशुपालन से जुड़कर कृषक आत्मनिर्भर बन सकते हैं। गांव के युवा किसानों के लिए इसमें काफी संभावनाएं हैं। आधुनिक तरीके से खेती करने से कम भूमि व कम पूंजी एवं कम समय पर बेहतर पैदावार लेकर किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। युवाओं को पशुपालन से जुड़ना चाहिए।

loksabha election banner

मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा ने पशुपालन एवं आधुनिक तरीके से खेती के बारे में कृषकों को विस्तार से जानकारी दी। कहा कि किसानों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी नहीं होने से लोग इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। विभाग अपने स्तर से कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए पूरी ताकत लगा रहा है लेकिन इसमें जन भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से इस संबंध में आगे आने की अपील की। उन्होंने कृषकों से मधुमक्खी पालन पर विशेष ध्यान देने की अपील की। जिला सहायक भूमि संरक्षण पदाधिकारी राजीव कुमार ने भूमि संरक्षण योजना तहत आकांक्षा गांव योजना की जानकारी दी और इसका लाभ उठाने की अपील की। कहा कि मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना से किसानों को प्रति वर्ष वित्तीय अनुदान मिलना है। मौके पर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों आए किसानों की ओर से 25 प्रकार की फसलों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रत्येक प्रदर्श के प्रथम तीन स्थान पाने वाले किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नावाडीह बीटीएम मोतीलाल रजक ने समारोह का संचालन किया।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र पेटरवार के वैज्ञानिक डॉ. उदय कुमार ¨सह, लुवतरन महतो, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष रणविजय ¨सह, केदार गौरीशंकर महतो, रामपुकार प्रसाद महतो, सुरेश कुमार महतो, लालजी प्रसाद महतो, ललिता देवी, भेखलाल महतो, सोनाराम हेम्ब्रम, महावीर महतो, गो¨वद महतो, इमरान अंसारी, विनोद जायसवाल, संतोष कुमार महतो, भवतारण महतो, खुशबू कुमारी, मनोज महतो, कृष्णमूर्ति जायसवाल, विनोद पंडित, भोलाराम महतो, कुलदीप महतो, चंद्रशेखर महतो, अमरुल राय आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.