पति से विवाद के बाद महिला ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, मौत
बोकारो पति से विवाद के बाद दुंदीबाद निवासी अंजू देवी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दिया। बत
बोकारो : पति से विवाद के बाद दुंदीबाद निवासी अंजू देवी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दिया। बताया जा रहा है कि अंजू का पति नीरज साह दुंदीबाद में सब्जी विक्रेता था। दोनों पति-पत्नी में कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसकी सूचना अंजू ने अपने पिता को दी थी। गंगानगर, राजस्थान निवासी राम प्रवेश साह अपनी पत्नी के साथ बेटी लेने के लिए पहुंचे थे। बेटी को रांची-नई दिल्ली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से लेकर जाने वाले थे। घर से स्टेशन के क्रम में ट्रेन छूट गई। इसके बाद अंजू के पिता टिकट रद कराने के लिए प्लेटफार्म से बाहर निकले। अंजू अपने पति के पास वापस नहीं आना चाहती थी। इसी बीच दो नंबर प्लेटफार्म पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के आई जब तक कोई समझ पाता तब तक अंजू ने इंजन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। अंजू की दो वर्ष की बच्ची भी है। अंजू के पिता ने बताया कि दामाद नीरज दहेज के लिए मारपीट करता था। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।