क्षेत्र के विकास को लेकर रघुवर सरकार कटिबद्ध
जरीडीह प्रखंड के तांतरी सिंह टोला में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक ट्रांसफार्मर का स्वीच ऑन किया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 07:50 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 06:37 AM (IST)
संस, जैनामोड़ : जरीडीह प्रखंड के तांतरी सिंह टोला में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक ट्रांसफार्मर का स्वीच ऑन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। कहा कि सूबे की रघुवर सरकार क्षेत्र के विकास के साथ-साथ ग्रामीण समस्याओं के समाधान को लेकर कटिबद्ध है, जो कि पूर्व की सरकारों ने नहीं किया। इधर, टोला में नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर दयानंद मिश्रा, राजेश कुमार केवट, तानेश्वर मल्लाह, राजन मल्लाह, ब्रह्मदेव सिंह, राधे श्याम सिंह, विष्णु सिंह, विनोद महली, रतनलाल मल्लाह, कमल सिंह, गोपाल केवट, कविता देवी, सुनीता देवी, गीता देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें