विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संस्कृत निबंध लेखन में मारी बाजी

By Edited By:
Published: Sat, 27 Aug 2016 07:09 PM (IST)

बोकारो : बोकारो पब्लिक स्कूल के वर्ग आठ के छात्र शिवम आनंद ने राष्ट्रीय संस्कृत प्रसार परिषद एवं संस

News Article Hero Image

बोकारो : बोकारो पब्लिक स्कूल के वर्ग आठ के छात्र शिवम आनंद ने राष्ट्रीय संस्कृत प्रसार परिषद एवं संस्कृत भारती की ओर से आयोजित अंतर विद्यालय संस्कृत प्रतियोगिता के निबंध लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने समूह गान, भाषण, भावनृत्य एवं श्लोक प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

निदेशक कैप्टन आरसी यादव ने कहा कि संस्कृत हमारे देश की प्राचीनतम भाषा है। इसे हम देवभाषा के रूप में भी जानते हैं। इसका प्रचार-प्रसार जरूरी है। इसे बोलचाल की भाषा में प्रयोग करना चाहिए। इस दिशा में विद्यालय में सकारात्मक काम किया जा रहा है।

प्राचार्य श्रीमती सुधा शेखर ने शिवम आनंद सहित अन्य छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। मौके पर अधिवक्ता सुबोध कुमार, रूपाली श्रीवास्तव, कुमारी नूतन, अर्चना ¨सह, वीणापाणि उपाध्याय, अमरजीत कौर, मीनू ओझा, कुमारी निर्मला, उमा, आरआर प्रसाद, एसपी ¨सह, नंदलाल, केदार कुमार, शशिकांत तिवारी, मनोज ¨सह आदि उपस्थित थे।