राशन के लिए लगाई 10 किमी की दौड़
जरीडीह लॉकडाउन से गरीबों को राशन के लाले पड़े हैं। इसलिए कार्ड से वंचित जरीडीह
जरीडीह : लॉकडाउन से गरीबों को राशन के लाले पड़े हैं। इसलिए कार्ड से वंचित जरीडीह प्रखंड की बारू पंचायत के खाबरबेड़ा की दर्जनों महिलाएं शनिवार को 10 किलोमीटर पैदल चलकर प्रखंड कार्यालय पहुंची। यहां उनकी मुलाकात बीडीओ और सीओ से नहीं हो पाई।
इन महिलाओं ने बताया कि आज तक खाबरबेड़ा में ज्यादातर परिवार का राशन कार्ड नहीं बना है। लॉकडाउन की वजह से काम बंद है। इससे घर में राशन खत्म हो गया। मजबूरन राशन की मांग के लिए प्रखंड मुख्यालय पैदाल आना पड़ा।
इस संबंध में कर्मचारी प्रकाश कुमार ने बताया कि राशन कार्ड से वंचित परिवार की सूची तैयार की गई है। जल्द ही ऐसे परिवार के बीच अनाज का वितरण कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर आरती देवी, पूजा देवी, कालिका देवी, सीमा देवी, तनु देवी, गीतू देवी, चिता देवी, बिदिया देवी, सोनी देवी, सुनीता देवी, किरण देवी, आरती देवी, पार्वती देवी, पूजा देवी, सोनिया देवी, सकनुआ देवी, रीना देवी, दीप्ति देवी, मंजू देवी आदि महिलाएं उपस्थित थी।