खाई में गिरने से महिला की मौत
संवाद सहयोगी, रियासी : जिले के चसाना पुलिस थाना अंतर्गत पड़ने वाले ईशनी ढोक इलाके में रविवा
By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 07:09 PM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 07:09 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रियासी : जिले के चसाना पुलिस थाना अंतर्गत पड़ने वाले ईशनी ढोक इलाके में रविवार सुबह घास काटते समय एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान शमीन बेगम (40) पत्नी बाज खान निवासी ईशनी के रूप में हुई।
जानकारी के मुताबिक शमीन बेगम पहाड़ी पर घास काटने गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे खाई में जा गिरी। काफी ऊंचाई से गिरने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके साथ गए अन्य लोगों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिवार वालों को सौंप दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें