ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : ऊधमपुर के क्रिमची मानसर के लांसी क्षेत्र में एक अज्ञात ट्रक की चप
By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 02:15 AM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 02:15 AM (IST)
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : ऊधमपुर के क्रिमची मानसर के लांसी क्षेत्र में एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई, जबकि एक किशोर घायल हो गया। हादसे में मारी गई महिला की पहचान रोजी देवी (40) पत्नी जरनैल ¨सह के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक रोजी देवी रविवार की रात आठ बजे के करीब एक किशोर के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर घर की तरफ जा रही थी। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे महिला की मौत हो गई और किशोर घायल हो गया। घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें