विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहले दी धमकियां, फिर मां पर डीजल डालकर आग लगाने का आरोप; जम्मू के उधमपुर में दिल दहला देने वाली वारदात

Published: Thu, 22 Oct 2026 01:26 PM (IST)

उधमपुर में एक महिला को कथित तौर पर डीजल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है, जिसमें वह गंभीर ...और पढ़ें

उधमपुर में महिला को डीजल डालकर जलाने का आरोप, सौतेला बेटा हिरासत में।  (फाइल फोटो)

उधमपुर में महिला को डीजल डालकर जलाने का आरोप, सौतेला बेटा हिरासत में।  (फाइल फोटो)

HighLights

  1. उधमपुर में महिला को डीजल डालकर जलाने का आरोप।

  2. गंभीर रूप से झुलसी महिला जीएमसी जम्मू रेफर, हालत नाजुक।

  3. पुलिस ने सौतेले बेटे परिमोक्ष वर्मा को हिरासत में लिया।

जागरण संवाददाता, उधमपुर। उधमपुर की हाउसिंग कालोनी में एक महिला को कथित तौर पर डीजल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से झुलसी 40 वर्षीय सुषमा देवी पत्नी केशव वर्मा को जीएमसी उधमपुर में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपित सौतेले बेटे परिमोक्ष वर्मा को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

महिला के छोटे बेटे साहिल ने आरोप लगाया कि उसके सौतेले भाई परिमोक्ष वर्मा की उससे और उसकी मां से शुरू से दुश्मनी थी। वह पहले भी दोनों को धमकियां देता था।

साहिल के अनुसार, इस संबंध में दो-तीन बार पुलिस थाने में शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आग की लपटों में घिरी महिला ने चीखकर मांगी मदद

उसका आरोप है कि पुलिस हर बार उसके पिता से बेटे को संभालने के लिए कहती थी। साहिल ने बताया कि बुधवार देर शाम वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान आरोपित ने कथित तौर पर उसकी मां पर डीजल डालकर आग लगा दी।

आग की लपटों में घिरी सुषमा देवी घर से बाहर निकली और चीखकर मदद मांगने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया।

70 प्रतिशत से अधिक झुलसी महिला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला 70 प्रतिशत से अधिक झुलस गई है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जम्मू रेफर किया गया। पुलिस घटना के कारणों और साहिल की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।