विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रियासी में अचानक बदला मौसम, तेज बारिश से सड़कें और गलियां जलमग्न, सुरक्षित जगह तलाशते दिखे लोग

Published: Wed, 09 Sep 2026 06:15 PM (IST)

Reasi Weather Update: रियासी में बुधवार को अचानक हुई तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, जिससे सड़कें और गलियां ...और पढ़ें

रियासी में बुधवार को बारिश के बाद सड़क से गुजरते वाहन।

रियासी में बुधवार को बारिश के बाद सड़क से गुजरते वाहन।

HighLights

  1. रियासी में बुधवार को अचानक तेज बारिश हुई।

  2. शहर की सड़कें और गलियां पानी से भर गईं।

  3. बारिश से बिजली गुल हुई, आवाजाही भी प्रभावित।

जागरण संवाददाता, रियासी। रियासी में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदली और दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश के बाद शाम को तेज बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। दोपहर करीब दो बजे अचानक बारिश का पहला दौर शुरू हुआ, जो करीब आधे घंटे तक जारी रहा। इसके बाद कुछ समय के लिए बारिश थम गई।

शाम करीब पांच बजे बारिश का दूसरा दौर शुरू हुआ, जो पहले दौर की अपेक्षा काफी तेज था।

तेज बारिश से गलियों और सड़कों पर पानी भर गया

देखते ही देखते शहर की कई गलियों और सड़कों पर पानी भर गया। तेज बारिश के कारण बाजार में मौजूद राहगीरों को सुरक्षित स्थान तलाशने पड़े।

बारिश से बचने के लिए दुकानों के भीतर चले गए लोग 

कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों के भीतर चले गए, जबकि सड़क पर आवाजाही भी कुछ समय के लिए प्रभावित रही। बारिश शुरू होते ही बिजली भी बंद हो गई।

रियासी में लगातार मौसम बदलता रहा

अचानक हुई तेज बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान शहर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। देर शाम तक मौसम में बदलाव जारी था।