धूप से चढ़ा तापमान, बारिश और बर्फबारी से बढ़ी सर्दी
जिले के विभिन्न इलाकों में मौसम ने दिन भर कई रंग दिखाए दोपहर तक धूप खिली तो उसके बाद बारिश ने बरसी। शाम के बाद तेज रफ्तार हवा ने सर्दी के साथ लोगों की परेशानियों में इजाफा किया। वहीं जिला के पहाड़ी इलाकों में वीरवार रात और शुक्रवार सुबह हल्की बर्फबारी हुई जबकि इसके बाद बारिश बरसती रही।
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : जिले के विभिन्न इलाकों में मौसम ने दिन भर कई रंग दिखाए, दोपहर तक धूप खिली तो उसके बाद बारिश ने बरसी। शाम के बाद तेज रफ्तार हवा ने सर्दी के साथ लोगों की परेशानियों में इजाफा किया। वहीं जिला के पहाड़ी इलाकों में वीरवार रात और शुक्रवार सुबह हल्की बर्फबारी हुई, जबकि इसके बाद बारिश बरसती रही।
मौसम का बिगड़े मिजाज ने लोगों की परेशानियों में इजाफा करना शुरु कर दिया है। शुक्रवार को मौसम जिला के विभिन्न हिस्सों में मौसम के अलग अलग रंग देखने को मिले। ऊधमपुर शहर व अन्य मैदानी इलाको व इसके आसपास के हिस्सों में धूप खिली रही। जबकि पत्नीटॉप सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश होती रही। जिला के डुडु बसंतगढ़, पत्नीटॉप, चिनैनी, पंचैरी और रामनगर के उपरी पहाड़ी इलाकों में तीन से चार इंच तक ताजा बर्फ गिरी। कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह भी बर्फबारी हुई। इसके साथ ही बारिश भी होने से ताजा बर्फ ज्यादातर हिस्सों में टिक नहीं सकी।
वहीं ताजा बर्फबारी से पहाड़ी इलाकों में तापमान में गिरावट आने से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में चल रही तेज रफ्तार से शीतलहर चलनी शुरु हो गई है। हालांकि दिन के समय धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। इससे इलाके का अधिकतम तापमान में तकरीबन 4 डिग्री की बढ़त के साथ 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। सुबह साढ़े आठ से लेकर रात साढ़े आठ बजे तक 23 मिलीमीटर बारिश भी हुई। पिछले तीन दिनों में ऊधमपुर में कुल मिला कर 119.6 मिलीमीटर बारिश बरस चुकी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार से मौसम के मिजाज में सुधार होना शुरु होने की संभावना है।