पुशाल में दस दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं, लोग परेशान
संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : शहर पानी की समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। जिसे लेकर लोग सड़क
संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : शहर पानी की समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। जिसे लेकर लोग सड़कों पर उतरने लगे हैं। दो दिन पहले मता गांव के लोगों ने डाकबंगला के बाहर सड़क जाम करके पानी के लिए प्रदर्शन किया था। अब पुशाल गांव के लोगों ने प्रदर्शन करने के लिए चेतावनी दे रहे हैं।
पुशाल के कई इलाकों में दस दिन से पानी नहीं आ रहा है। जिसके चलते लोगों ने पीएचई विभाग को एक दिन का समय दिया है। उनका कहना है कि अगर शुक्रवार तक पानी की समस्या हल नहीं की गई, तो गांव के सारे लोग शहर में आकर सड़क पर बैठ जाएंगे और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और पीएचई विभाग की होगी। दो दिन पहले मता गांव के लोगों ने प्रदर्शन करके पानी की मांग की थी। उन्हें आश्वासन दिया गया था कि जल्दी उनके गांव में पानी की बहाली हो जाएगी। दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पानी नहीं पहुंचा है।
ऐसा ही हाल हड़ीयाल और उसके आसपास के इलाकों का है। वहां भी कई दिन से पानी नहीं आ रहा है। जिसे लेकर किश्तवाड़ में पानी के लिए हाहाकार मचना शुरू हो गया है। हालांकि अभी गर्मी पड़नी शुरू भी नहीं नहीं हुई है। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते जहां से पानी आता है, वहां पानी की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद पीएचई विभाग अभी से ही सही तरीके से आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। जिन लोगों के घरों में पहले से ही दो-दो नल के लगे हुए हैं उन्हें और कनेक्शन दिए जा रहे हैं। शहर की मेन ग्रेविटी लाइन से लोगों ने पानी के कनेक्शन ले रखे हैं।