विजय रथ से बताई केंद्र की उपलब्धियां
जागरण संवाददाता ऊधमपुर मन की बात मोदी के साथ विजय रथ शुक्रवार को ऊधमपुर विधानसभा क्षे
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : मन की बात मोदी के साथ विजय रथ शुक्रवार को ऊधमपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा। विजय रथ पर लगे एलईडी के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन को बताया।
इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। यह रथ पूरे ऊधमपुर शहर में घूमा और मतदाताओं के सुझाव जाने। इसके लिए संकल्प पत्र के निर्माण के लिए जनता से सुझावों को रथ में लगी पेटी में डालवाए गए।
इस बारे में जिला प्रभारी अखिल पराशर ने बताया कि विजय रथ रामनगर से होते हुए ऊधमपुर शहर पहुंचा। ऊधमपुर की सभी पंचायतो में लोगों को जागरूक करने के बाद यह चिनैनी जाएगा। उन्होंने कहा कि आजादी के देश को पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो जनता से सीधे संवाद करते हैं। इस अभिचान के माध्यम से मिलने वाले सुझाव प्रधानमंत्री मोदी के पास भेजा जाएगा जिसके आधार पर संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा।। लोगों ने विभिन्न स्थानों पर इस अभियान में हिस्सा लिया व अपने सुझाव पेटी में डाले। रथ में एक टेक्नोलॉजी कॉर्नर भी बनाया गया है जिसमें जनता ने डायरेक्ट टैबलेट के माध्यम से सुझाव दिए।
पराशर ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनकी जानकारी देने के लिए ही यह विजय रथ निकाला गया है।