विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘ऐसी सुविधा की कल्पना नहीं थी’, मां वैष्णो के दर्शन कर गदगद दिव्यांग श्रद्धालु, मुफ्त भोजन से दर्शन तक मिलीं सेवाएं

Published: Fri, 16 Oct 2026 12:46 PM (IST)

शारदीय नवरात्रों में मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे दिव्यांग श्रद्धालुओं को श्राइन बोर्ड ने कई निशुल्क सुविधाएं ...और पढ़ें

मां वैष्णो के दर्शन और सुविधाओं से खिले दिव्यांग श्रद्धालुओं के चेहरे।

मां वैष्णो के दर्शन और सुविधाओं से खिले दिव्यांग श्रद्धालुओं के चेहरे।

HighLights

  1. श्राइन बोर्ड ने दिव्यांग श्रद्धालुओं को निशुल्क सुविधाएं दीं।

  2. घोड़े, बैटरी कार, विशेष दर्शन और भोजन मुफ्त मिला।

  3. सुविधाओं से प्रसन्न होकर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए।

जागरण संवाददाता, कटड़ा। शारदीय नवरात्रों के दौरान देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने व्यापक प्रबंध किए हैं। दिव्यांग श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम बनाने के लिए बोर्ड ने विशेष इंतजाम किए हैं।

इसी क्रम में वीरवार को नवरात्र महोत्सव में भाग लेने देश के विभिन्न राज्यों से कटड़ा पहुंचे करीब 200 दिव्यांग श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में हाजिरी लगाई। बोर्ड ने यात्रा के दौरान उन्हें कई निशुल्क सुविधाएं दीं।

घोड़े से बैटरी कार तक मुफ्त सेवा

आधार शिविर कटड़ा से यात्रा मार्ग पर जरूरत के अनुसार निशुल्क घोड़े उपलब्ध कराए गए। अर्धकुंवारी से भवन तक पहुंचने के लिए निशुल्क बैटरी कार सेवा, भवन पर मां के विशेष दर्शन और निशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई। यात्रा पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं को सम्मानपूर्वक आधार शिविर वापस पहुंचाया गया। इन सुविधाओं से श्रद्धालु खुश और संतुष्ट नजर आए।

'अनुभव को शब्दों में बयां करना मुश्किल'

भवन पर दर्शन के बाद उन्होंने जयकारे लगाकर प्रसन्नता जताई। श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्होंने इतनी सुविधाओं के साथ दर्शन का अवसर मिलने की कल्पना नहीं की थी और इस अनुभव को शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

अब तक 500 से 600 दिव्यांग श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

जानकारी के अनुसार, जारी शारदीय नवरात्रों में अब तक करीब 500 से 600 दिव्यांग श्रद्धालु बोर्ड की निशुल्क सुविधाओं का लाभ लेकर यात्रा कर चुके हैं। प्रतिदिन लगभग 40 से 50 दिव्यांग श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।