पीएचई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
संवाद सहयोगी रियासी नवगठित पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट ने बुधवार को पीएचई कर्मचारियों
संवाद सहयोगी, रियासी: नवगठित पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट ने बुधवार को पीएचई कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया। समस्या हल न होने पर उन्होंने काम छोड़ हड़ताल की चेतावनी दी।
रियासी विभाग कार्यालय परिसर में फ्रंट के सदस्य मुंशीराम वाली की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें पीएचई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुंशीराम वाली ने कहा कि पीडीपी भाजपा की राजग गठबंधन सरकार द्वारा अपने कार्यकाल में एसआरओ 520 निकाला गया था लेकिन अभी तक उसका लाभ नहीं मिल पाया कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा मौजूदा समय नीड बेसिस कर्मचारियों का 50 माह का वेतन बकाया है तो सीपी वर्कर्स का 40 माह का वेतन बकाया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक विभाग में सेवाएं देते कई को स्थाई कर्मचारी अब रिटायर होने को है उन्हें सरकार की तरफ से रिटायरमेंट पर 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कार्यकाल के दौरान अगर किसी कर्मचारी का निधन हो जाता है तो एस आर ओ 43 के तहत उसके परिवार के किसी सदस्य को नौकरी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए वरना कर्मचारी काम छोड़ो हड़ताल के लिए मजबूर हो जाएंगे।