विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऊधमपुर और किश्तवाड़ में कल साढ़े चार घंटे तक गुल रहेगी बिजली, मरम्मत कार्य से आपूर्ति प्रभावित

Published: Thu, 29 Oct 2026 03:44 PM (IST)

ऊधमपुर और किश्तवाड़ जिलों में 30 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति साढ़े चार घंटे तक बाधित रहेगी। यह व्यवधान 132 केवी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ऊधमपुर-किश्तवाड़ में 30 अक्टूबर को बिजली बाधित रहेगी

  2. 132/33 केवी स्विचयार्ड में रखरखाव कार्य होगा

  3. उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले निपटाने की अपील

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर। बिजली ट्रांसमिशन लाइनों के रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को ऊधमपुर और किश्तवाड़ जिलों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता (डिस्ट्रीब्यूशन) कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 30 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से दोपहर तक बिजली बाधित रहेगी।

विभाग के मुताबिक ऊधमपुर स्थित 132 केवी और 33 केवी स्विचयार्ड में मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान ट्रांसमिशन लाइनों पर क्षतिग्रस्त ड्रॉपर और जंपर बदलने या ठीक करने के साथ गर्म हो चुके क्लैंप और जॉ को दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा ट्रांसमिशन लाइनों के आसपास शाखाओं की कटाई भी की जाएगी।

इस शटडाउन के चलते ऊधमपुर और किश्तवाड़ जिलों में साढ़े चार घंटों तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने की अपील की है।