बिसलेरी नाले में गिरा वाहन, दो घायल
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : रामबन जिले के बनिहाल में पड़ते शेरबीबी इलाके में एक लोड कैरि
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : रामबन जिले के बनिहाल में पड़ते शेरबीबी इलाके में एक लोड कैरियर वाहन के अनियंत्रित होकर बिसलेरी नाले में गिरने से चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार बनिहाल जिला अस्पताल में जारी है।
पुलिस के मुताबिक छोटा लोड कैरियर वाहन श्रीनगर जा रहा था। वाहन में मुर्गे लदे हुए थे। सुबह छह बजे के करीब वाहन चालक ने बनिहाल के शेरबीबी इलाके में वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। जिसके चलते अनियंत्रित वाहन सड़क से नीचे बिसलेरी नाले में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक सुरेश कुमार और सहचालक अमृत ¨सह दोनों निवासी कठुआ घायल हो गए।
हादसे के फौरन बाद क्यूआरटी और पुलिस के जवानों के साथ स्थानीय लोगों ने फौरन राहत और बचाव अभियान शुरू किया। नाले में गिरे वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर बनिहाल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरु कर दी है।