शहर में होली पर्व पर नहीं निकलेगी झांकी
कोरोना वायरस को लेकर व्यापार मंडल ऊधमपुर ने इस बार शहर में होली पर्व झांकी न निकालने का फैसला लिया है। जिला प्रशासन की हिदायत के अनुसार भीड़ रैली स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं रहेगा।
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : कोरोना वायरस को लेकर व्यापार मंडल ऊधमपुर ने इस बार शहर में होली पर्व झांकी न निकालने का फैसला लिया है। जिला प्रशासन की हिदायत के अनुसार भीड़, रैली स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं रहेगा। यह जानकारी
व्यापार मंडल मंडल ऊधमपुर के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
इस अवसर पर वरमानी ने कहा कि हर साल व्यापार मंडल होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाता है। शहर में झांकी का भी आयोजन किया जाता है। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते जिला प्रशासन की हिदायतों के अनुसार भीड़, रैली निकालना ठीक नहीं है। झांकी में कई तरह के लोग होते हैं और झांकी में इस्तेमाल होने वाला रंग व अन्य सामान भी बाहर से आता है। कोरोना वायरस को लेकर हम ऊधमपुर वासियों की सेहत से कोई रिस्क नहीं ले सकते। इसके मद्देनजर इस बार व्यापार मंडल की टीम ने शहर में होली पर झांकी नहीं निकालने का फैसला लिया है। प्रधान ने शहरवासियों से अपील की कि सभी शहरवासी होली का त्योहार घर में मनाएं और कोरोना वायरस को लेकर सभी सावधानियां बरतें ताकि हमारा शहर इस खतरनाक वायरस से बच सके। इस मौके पर सीनियर उपप्रधान विजय कुमार शर्मा, उपप्रधान राहुल मगोत्रा, अंकित सेनसन, कमल गुप्ता, नवीन, जितेंद्र कुमार, सहित अन्य मौजूद थे।