Move to Jagran APP

माल ढोने वाली रेहड़ियों में बेचा जा रहा सामान, नप खामोश

जागरण संवाददाता ऊधमपुर प्रतिबंधित होने के बावजूद ऊधमपुर में माल ढोने वाली रेहड़ियों

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 09:28 AM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 09:28 AM (IST)
माल ढोने वाली रेहड़ियों में बेचा जा रहा सामान, नप खामोश
माल ढोने वाली रेहड़ियों में बेचा जा रहा सामान, नप खामोश

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : प्रतिबंधित होने के बावजूद ऊधमपुर में माल ढोने वाली रेहड़ियों पर सब्जी, फल व अन्य सामान की बिक्री हो रही है। पहले ही शहर में जाम की समस्या गंभीर है। इन रेहड़ियों की वजह से स्थिति और भी बिगड़ रही है।

loksabha election banner

ऊधमपुर शहर में अतिक्रमण और अवैध रेहड़ियां शहर में यातायात और जाम की समस्या का बड़ा कारण है। नगर परिषद की इस समस्या से निपटने को लेकर कोई ठोस योजना नहीं है। शहर में साढ़े तीन सौ के करीब लाइसेंसी रेहड़ियां हैं, मगर अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ियों की संख्या इससे कई गुना ज्यादा है। हालांकि लाइसेंसी रेहड़ियों को जगह देने के लिए रेहड़ी जोन बनाया गया, मगर ठोस योजना और मजबूत इच्छा शक्ति के अभाव के कारण यह समस्या आज तक है। रेहडि़यां रेहड़ी जोन में शिफ्ट नहीं हो सकी हैं। ऊपर से माल ढोने वाली रेहडि़यों में माल बिकने की नई समस्या ने जन्म ले लिया है। सलाथिया चौक, कोर्ट रोड, अस्पताल मार्ग, गोल मार्केट और यहां तक कि टाउन हाल के पास माल ढोने वाली इन रेहड़ियों में अवैध रूप से सामान की बिक्री होती है।

नगर परिषद ने दिवाली से पूर्व प्रस्ताव पारित कर माल ढुलाई वाली तीन पहिया रेहड़ियों में सामान बेचने को प्रतिबंधित किया था। नप ने ऐसा करने वाली रेहड़ियों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद कुछ समय तक कार्रवाई हुई, मगर फिर यह थम गई। नप ने त्योहारी सीजन के बाद अतिक्रमण और रेहड़ियों पर कार्रवाई की बात कही थी, मगर इस पर अमल आज तक नहीं हो सका। तीन पहिया रेहड़ियों की वजह से जाम की समस्या बढ़ रही है और लोग परेशान हो रहे हैं, मगर नगर परिषद इन रेहड़ियों पर भी अंकुश लगाने में सफल नहीं हो रही। माल ढोने वाली रेहड़ियों में सामान बेचना प्रतिबंधित है। इनको केवल सामान ढोने की मंजूरी होती है। नगर परिषद इन पर कार्रवाई करती रहती है। इन रेहड़यिों को जब्त भी किया जाता है। कई बार जुर्माना तो कई बार चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है। मगर अब इन रेहड़ियों से सख्ती से निपटा जाएगा और सामान बेचते हुए पकड़े जाने वाली माल ढोने वाली रेहड़ी को जब्त करने के बाद दोबारा नहीं छोड़ा जाएगा।

- संतोष कोतवाल, सीईओ नगर परिषद, ऊधमपुर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.