बोल-बम के जयकारों से शिवखोड़ी पहुंचा बूढ़ा अमरनाथ का पहला जत्था, 2044 भक्तों ने नवाया शीश; चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात
बुधवार को बाबा बुड्ढा अमरनाथ के दर्शन के बाद 2044 श्रद्धालुओं का पहला जत्था शिवखोड़ी पहुंचा। श्रद्धालुओं का स्वागत किया ...और पढ़ें

बाबा बुड्ढा अमरनाथ से लौटे 2044 श्रद्धालुओं ने किए शिवखोड़ी के दर्शन।
HighLights
बाबा बुड्ढा अमरनाथ से 2044 श्रद्धालु शिवखोड़ी पहुंचे
श्रद्धालुओं का शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड ने भव्य स्वागत किया
सुरक्षा के बीच श्रद्धालु जम्मू के लिए वापस रवाना हुए
संवाद सहयोगी, पौनी। बुधवार को बाबा बुड्ढा अमरनाथ के दर्शन करने के बाद शिवखोड़ी में भोले बाबा के दर्शन करने के लिए करीब 2044 श्रद्धालुओं का पहला जत्था पहुंचा।
शिव शक्ति आश्रम कोठियां में बुड्ढा बाबा अमरनाथ के दर्शन कर लौट रहे करीब श्रद्धालुओं ने सुबह 8 बजे लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। 9 बजे सभी श्रद्धालु शिव शक्ति आश्रम कोठियां से भोले बाबा के दर्शन करने के लिए शिवखोड़ी पहुंचे।
जहां पर शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के प्रबंधक तरसेम लाल शर्मा, तहसीलदार पौनी साहिल रंधावा की तरफ से श्रद्धालुओं का जोर-शोर से स्वागत किया गया। उसके बाद सभी श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शन करने के बाद वापिस करीब 4 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के लिए रवाना हो गए।
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा बाबा बुढ़ा अमरनाथ के दर्शन करने के बाद काफी संख्या में श्रद्धालु शिवखोड़ी भोले बाबा के दर्शन करने के लिए भी पहुंच रहे हैं श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शिव शक्ति आश्रम कोठियां में लंगर की व्यवस्था की गई है।
प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी बाबा अमरनाथ व बुड्ढा अमरनाथ के दर्शन करने वाले श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शन करने के लिए शिवखोड़ी पहुंच रहे हैं। शिवखोड़ी में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।
