अस्थायी कर्मचारियों ने मांगा बकाया वेतन
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : पीएचई के अस्थायी कर्मचारियों की बैठक पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन के व
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : पीएचई के अस्थायी कर्मचारियों की बैठक पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन के वरिष्ठ उप प्रधान सोमनाथ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अस्थायी कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर सोमनाथ का कहना था कि दीवाली व भैया दूज का त्योहार आने वाला है लेकिन पीएचई के अस्थायी कर्मचारियों को 52 महीने का वेतन नहीं मिला है। इससे उनके परिवार के लोगोंका त्यौहार भी फीका जाएगा। उन्होंने राज्य के राज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द कर्मचारियों का बकाया वेतन दिया जाए ताकि वह लोग भी अपने परिवार के साथ खुशी खुशी त्यौहार मना सके। इसके साथ ही बैठक में अस्थायी कर्मचारियों को आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में एसआरओ 520 को लागू करने की मांग , अस्थायी कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की मांग, विभाग में स्टाफ की कमी को पूरा करने की मांग, कर्मचारियों की डीपीसी साल में दो बार करने की मांग, के साथ ही अन्य मांगें राज्यपाल से जल्द से जल्द हल करने की मांग की। इस मौके पर विजय कुमार शर्मा, मखन चंद, जगदीश मंगोत्रा, बलदेव राज, कृष्ण चंद, बलबीर ¨सह, दिनेश केसर, शमशेर ¨सह, चरण दास, चुनी लाल, कर्ण ¨सह, राकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
ऊधमपुर