लोगों को गुमराह न करें सलाथिया : संजीव शर्मा
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : सोमवार को व्यापार मंडल ऊधमपुर की ओर से पत्रकार वार्ता का आयोजन कि
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : सोमवार को व्यापार मंडल ऊधमपुर की ओर से पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें मंडल के कार्यकारी प्रधान संजीव शर्मा के साथ सभी आल ट्रेड के प्रधान भी मौजूद थे।
इस मौके पर कार्यकारी प्रधान व मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आत्मघाती हमले की कड़ी ¨नदा की तथा श्रद्धांजलि समारोह भी आयोजित किया गया। इसी को मध्य नजर रखते हुए ऊधमपुर में व्यापार को बंद रखा ओर पाकिस्तान का पुतला भी जलाया और दूसरे दिन शहीदी स्मारक में जाकर हमारे शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई थी। उन्होंने कहा कि एक दुकानदार ने कहा कि व्यापार मंडल लंबड़दारी कर रहा है। अगर यह शब्द उन्होंने व्यापार मंडल को सम्मानित तरीके से कहा है तो हम उनका शुक्रिया करते हैं। उन्होंने कहा कि हम मानते है कि नंबरदार शब्द एक सम्मानित शब्द है, परंतु अगर यह उन्होंने व्यापार मंडल को आलोचना करने के लिए कहा है तो यह नंबरदारों का अपमान है। उन्होंने कहा कि विक्रम ¨सह सलाथिया ने कहा कि व्यापार मंडल है ही नहीं तो कार्यकारी प्रधान ने कहा कि पिछले दिनों जो व्यापार मंडल ने वार्षिक बैठक रखी थी उसमें विक्रम ¨सह सलाथिया को बार एंड होटल रेस्टोरेंट प्रधान के नाते वहां बुलाया गया था एवं वो उस सम्मेलन में आए तथा व्यापार मंडल ने उन्हें वार्ड नंबर छह का पार्षद होने के नाते उन्हें सम्मानित किया था। उन्होंने विक्रम सलाथिया को कहा कि वह लोगों को गुमराह करना बंद करें। संजीव ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा कहा गया कि व्यापार मंडल के लिए चूड़ियां भेजी हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल यह मानता है कि चूडि़यां नारी का श्रृंगार हैं। व्यापार मंडल इसको स्वीकार करता है क्योंकि ऊधमपुर की नारी शक्ति ने व्यापार मंडल के द्वारा श्रद्धांजलि समारोह में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं व्यापार मंडल के कार्यकारी प्रधान ने कहा कि आगे की रणनीति को लेकर एक व्यापारियों की कमेटी बनाई जाएगी जो भी कमेटी फैसला लेगी कि बंद करना है या नहीं वहीं फैसला हम सबको मंजूर होगा। इस मौके पर व्यापार मंडल के चेयरमैन जितेंद्र वरमानी, सीनियर उपप्रधान विजय कुमार शर्मा, जनरल सेक्रेटरी अनिल वसंदी, उपप्रधान नरेंद्र कुमार, दीपांकर गुप्ता, कुलदीप कुमार, सहित अन्य मौजूद थे।