Move to Jagran APP

भगवान शिव की शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : महाशिवरात्रि पर्व पर रामबन में शुक्रवार को निकाली गई भगवान शिव की शो

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 01:24 AM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 01:24 AM (IST)
भगवान शिव की शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु
भगवान शिव की शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर :

loksabha election banner

महाशिवरात्रि पर्व पर रामबन में शुक्रवार को निकाली गई भगवान शिव की शोभायात्रा में निकाली गई। इससे वातावरण को भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा में कलाकारों ने भगवान शिव के विभिन्न रूपों को बखूबी से पेश किया। शिव बरात के रूप में निकली शोभायात्रा प्राचीन शिव मंदिर मैत्रा से शुरू होकर गोविद पुरा, बेली बाजार, मेन बाजार रामबन से होकर रघुनाथ मंदिर रामबन में पहुंच कर संपन्न हो गई। मार्ग में शिवभक्तों ने भगवान शिव का घोष किया। शोभायात्रा में बच्चे, महिलाएं व बुजुर्गो ने भाग लिया। इस दौरान शिव की स्तुति से वातावरण शिवमय हो गया। यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। इसी बीच सनातन धर्म सभा ने मैत्री में जगह जगह लंगरों का आयोजन किया। इस मौके पर एसएसपी रामबन हसीब उल रहमान ने एकता व भाईचारे को बनाए रखने के लिए लोगों की सराहना की। शोभायात्रा एएसपी संजय परिहार, डीएसपी असगर मलिक, डॉ. मोहन लाल, कुनाल मंगोत्रा, गोपाल कृष्ण रैना, अशोक पुरी, नीरज सिंह चिब, विनीत वर्मा भी इस यात्रा में उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.