दूसरे चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी
संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : किश्तवाड़ में पंचायती राज चुनाव का दूसरा चरण मंगलवार को होने जा
संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : किश्तवाड़ में पंचायती राज चुनाव का दूसरा चरण मंगलवार को होने जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं और चुनावी कर्मचारियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया है। दूसरे चरण के लिए किश्तवाड़ के तीन ब्लॉक में चुनाव होंगे। इसमें ब्लॉक ठाकुराई, पलमार और त्रिगांव शामिल हैं। ठाकुराई में आठ पंचायतें और 56 वार्ड, त्रिगांव में 6 पंचायतें और 42 वार्ड हैं, पलमार में चार पंचायतें और 32 वार्ड हैं। इसके लिए 130 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर कर्मचारी सोमवार रात को ही पहुंच गए और उन्होंने मतदान अपने केंद्र को अपने कब्जे में ले लिया। सुबह आठ बजे मतदान शुरू होगा। शाम तक नतीजे भी घोषित हो जाएंगे।
इस बारे में किश्तवाड़ के डीसी अंग्रेज ¨सह राणा ने बताया कि सभी कर्मचारी और सुरक्षाबल मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं। दूसरे चरण के मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी है। अब तीसरे चरण का मतदान 24 नवंबर को होगा।