सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल
रामबन और ऊधमपुर जिलो में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसो में एक की मौत हो गी। जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : रामबन और ऊधमपुर जिलो में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसो में एक की मौत हो गी। जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रामबन जिला में स्थित करोल- कुमेत संपर्क मार्ग पर शुक्रवार को टाटा सूमो जेके02-0352) चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सतीश कुमार निवासी हाला बताई जा रही है। दूसरा हादसा रामबन जिला के सेरी क्षेत्र में हुआ। यहां पर ट्रक नंबर जेके02एएफ-0865 अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान सुनील कुमार निवासी कुद और कलीनर अजय सिंह निवासी कुद के रूप में हुई है।
वहीं शुक्रवार को ऊधमपुर के सीन ठकरां इलाके में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर और इक्को वाहन के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में इक्को में सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों की पहचान शाहिदा , उसके पिता नूर मोहम्मद और सईद शरीफूदीन सभी निवासी रामबन बताई है।