खूनी नाले के पास वाहन पर गिरा पत्थर, तीन लोग घायल
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : खराब मौसम के कारण रामबन जिले में पहाड़ों से पत्थर और मलबा गिरने का सिलसिला जार
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 01:36 AM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 01:36 AM (IST)
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : खराब मौसम के कारण रामबन जिले में पहाड़ों से पत्थर और मलबा गिरने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी करीब तीन बजे रामबन में पड़ते खूनी नाला क्षेत्र में पहाड़ों अचानक पत्थर गिरना शुरू हो गया, जिसकी की चपेट जम्मू से श्रीनगर जा रहे वाहन आ गया। इस हादसे में वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया। यहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान गुलजार हसन मलिक, मुजमिल शेख व शाहिद अहमद के रूप में हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें