अचानक आई बाढ़ में फंसे बच्चे व उसके माता पिता को बचाया
जागरण संवाददाता ऊधमपुर रामनगर के बसंतगढ़ सहित आसपास के इलाकों में भारी बारिश और
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : रामनगर के बसंतगढ़ सहित आसपास के इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि से बसंतगढ़ तहसील में फल और अनाज की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि नुकसान के आंकड़े उपलब्ध नहीं हुए हैं। वहीं पहाड़ों पर हुई बारिश की वजह से दिहाड़ी नहर में अचानक बाढ़ में एक आठ साल के बच्चा व उसके माता फिस फंस गए। पुलिस ने बिना देरी कर तीनों को सुरक्षित बचा लिया। रामनगर पुलिस थाना में शाम को दिहाड़ी लोगों ने सूचना दी कि एक आठ साल का बच्चा वरुण शर्मा, उसकी मां निशा देवी और पिता मदन लाल तीन दिहाड़ी में बहने वाले नहर में आई बाढ़ में फंस गए हैं। सूचना मिलने पर एसडीपीओ रामनगर डॉ. भीषण दूबे व एसएचओ रामनगर कुलबीर सिंह चौधरी बिना समय गंवाए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सरपंच सुनील शर्मा व स्वर्ण सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद तीनों को बचाने के लिए बचाव अभियान शुरु किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मेहनत रंग लाई और नहर में फंसे बच्चे, उसकी मां व पिता तीनों को पुलिस ने सुरक्षित बाहल निकाल लिया। सुरक्षित बचाए गए लोगों के साथ गांव के लोगों ने समय पर की गई मदद के लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया है। वहीं बसंतगढ़ इलाके में रविवार को करीब ढाई घंटे तक मूसलधार बारिश और ओलावृष्टि हुई है। स्थानीय निवासी स्वर्ण सिंह व स्थानीय लोगों ने के मुताबिक कोहस्तानी के मुताबिक बारिश और ओलावृष्टी इतनी अधिक हुई कि जमीन पर छह इंच तक ओले जमा हो गए। उन्होंने बताया कि ओलावृष्टी से बसंतगढ़ इलाके में विभिन्न फलों के पौधों और मक्की सहित अन्य अनाज और सब्जियों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इस बारे में मुख्य कृषि अधिकारी सुभाष शर्मा ने बताया कि उन्होंने फील्ड स्टाफ से इस बारे में जानकारी मांगी है। जानकारी आने के बाद ही वह इस बारे में कुछ बता सकेंगे।