विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के रियासी में दिखे 3-4 संदिग्ध, एक के पास हथियार होने की बात; तलाश में जंगल खंगाल रही पुलिस

Published: Sat, 10 Oct 2026 05:01 PM (IST)

रियासी जिले के रड्ड पुल क्षेत्र में संदिग्धों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया है। ...और पढ़ें

रियासी के ठाकरा कोट क्षेत्र में शनिवार को सर्च ऑपरेशन चलाती पुलिस। फोटो- जागरण

रियासी के ठाकरा कोट क्षेत्र में शनिवार को सर्च ऑपरेशन चलाती पुलिस। फोटो- जागरण

HighLights

  1. रियासी के रड्ड पुल क्षेत्र में संदिग्धों की सूचना मिली।

  2. पुलिस ने शुक्रवार रात से व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

  3. ठाकरा कोट और धरान के जंगलों में भी खोजबीन जारी।

जागरण संवाददाता, रियासी। रियासी जिले के रड्ड पुल क्षेत्र में तीन से चार संदिग्धों को देखे जाने की सूचना के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। शुक्रवार रात शुरू हुआ अभियान शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान रड्ड पुल के साथ लगते धरान और ठाकरा कोट क्षेत्र के जंगलों को भी खंगाला गया, लेकिन कोई संदिग्ध हाथ नहीं लगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि रड्ड पुल क्षेत्र में तीन से चार संदिग्ध देखे गए हैं। इनमें से एक के पास हथियार होने की बात भी कही गई थी।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रात को ही संबंधित क्षेत्र में तलाशी शुरू कर दी।

जंगलों तक बढ़ाया तलाशी अभियान

शनिवार को अभियान का दायरा बढ़ाते हुए आसपास के जंगलों में भी तलाश की गई। हालांकि, तलाशी के दौरान संदिग्धों की कोई गतिविधि सामने नहीं आई। लेकिन इसी बीच क्षेत्रवासी भी सतर्क हो गए हैं।

पुराने आतंकी प्रभाव वाले इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

गौरतलब है कि रियासी जिले के माहौर और अरनास क्षेत्र अतीत में आतंकवाद से प्रभावित रहे हैं। ऐसे में संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिलने पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता बरत रही हैं। फिलहाल तलाशी अभियान के दौरान किसी संदिग्ध के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।