कटड़ा में जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, 550 प्रेगाबालिन कैप्सूल जब्त; चार पर FIR दर्ज
रियासी पुलिस ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ अभियान में कटड़ा में 550 प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद किए हैं। इस ...और पढ़ें
-1791025013446_m.webp)
HighLights
रियासी पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान चलाया।
कटड़ा में कुल 550 प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद किए गए।
तीन व्यक्तियों सहित अन्य पर चार एफआईआर दर्ज हुईं।
अवैध रूप से रखी 550 प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद, चार मामलों में एफआईआर |
फोटो कैप्शन : पुलिस की हिरासत में आरोपित |फोटो पुलिस विभाग |
कटड़ा (वी ) । नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध कब्जे पर रोक लगाने के लिए रियासी पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना कटड़ा में चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें तीन मामलों में कुल 550 प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, एफआईआर नंबर 312/2026 धारा 223(ए) बीएनएस के तहत भगता, तहसील कटड़ा निवासी जगदीश कुमार पुत्र कृष्ण चंद के खिलाफ दर्ज की गई। कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से प्रेगाबालिन की 12 स्ट्रिप बरामद हुईं। प्रत्येक स्ट्रिप में 10 कैप्सूल थे और प्रत्येक कैप्सूल 300 मिलीग्राम का था। इस तरह कुल 120 कैप्सूल बरामद किए गए।
इसी तरह एफआईआर नंबर 313/2026 धारा 115(2), 126(2) और 304 बीएनएस के तहत राजेश दुबे, रोहित शर्मा, गणेश, आनंद मोहन, महिपाल, उत्तम सिंह और चेरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
वहीं एफआईआर नंबर 314/2026 धारा 223(ए) बीएनएस के तहत नलेया , कटड़ा निवासी निखिल मसीह पुत्र सोमियल मसीह के खिलाफ दर्ज की गई। उसके कब्जे से प्रेगाबालिन की 13 स्ट्रिप बरामद हुईं। इनमें कुल 130 कैप्सूल थे और प्रत्येक कैप्सूल 300 मिलीग्राम का था।
इसके अलावा एफआईआर नंबर 315/2026 धारा 223(ए) बीएनएस के तहत सुकेतर, दोमेल, जम्मू निवासी करण कुमार पुत्र विजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से प्रेगाबालिन की 30 स्ट्रिप बरामद कीं, जिनमें कुल 300 कैप्सूल थे। प्रत्येक कैप्सूल 300 मिलीग्राम का था।
पुलिस के अनुसार, इन तीन मामलों में कुल 550 प्रेगाबालिन कैप्सूल (300 मिलीग्राम प्रत्येक) बरामद किए गए हैं। रियासी पुलिस ने कहा कि अवैध नशीले पदार्थों के कब्जे, बिक्री और दुरुपयोग के साथ-साथ सार्वजनिक व्यवस्था एवं सुरक्षा को प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
राकेश शर्मा, कटड़ा |