विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रियासी में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; घायल ने खुद बाहर निकलने की कोशिश की, साथी की मौत

By Rakesh SharmaEdited By: Dallu Slathia
Published: Fri, 09 Oct 2026 12:13 PM (IST)

रियासी के बक्कल बातल गला सड़क पर वीरवार रात एक कार खाई में गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत ...और पढ़ें

रियासी में खाई में गिरी कार, एक की मौत जबकि दूसरा घायल। (फाइल फोटो)

रियासी में खाई में गिरी कार, एक की मौत जबकि दूसरा घायल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रियासी बक्कल बातल गला सड़क पर कार खाई में गिरी।

  2. हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल हुआ।

  3. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से दुर्घटनास्थल का पता लगाया।

जागरण संवाददाता, कटड़ा। रियासी में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बक्कल बातल गला के पास वीरवार रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।

रात के समय हुई इस घटना का किसी को पता नहीं चल पाया। शुक्रवार सुबह जब घर वालों ने संबंधित लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया और कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस की मदद से तलाश शुरू की।

इसके बाद मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर तलाश करते हुए पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल तक पहुंचे।

खाई से बाहर निकलने की कोशिश करता दिखा घायल

जब टीम वहां पहुंची दो उन्होंने खाई से एक व्यक्ति तरसेम कुमार (40) पुत्र हेमराज निवासी गीता नगर, रियासी को ऊपर चढ़ने का प्रयास करते देखा। बता दें कि वह हादसे में मामूली घायल हुआ था।

कार के पास मिला विक्की का शव

इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोग खाई में और नीचे उतरे तो वहां दुर्घटनाग्रस्त कार मिली। कार के पास 35 वर्षीय विक्की पुत्र पंजाबू निवासी माड़ी का शव बरामद हुआ। शव को खाई से निकाल कर रियासी जिला अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।