राशन घोटाले के आरोपितों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
शहर के सलाथिया चौक पर शहर से सटे गावों से आए किसान और मजदूरों ने रविवार को राज्य प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पिछले दिनों ऊधमपुर में हुए 260 करोड़ के राशन घोटाले में शामिल आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे जम्मू कश्मीर नेशनल हाईवे जाम कर उग्र प्रदर्शन करने को विवश हो जाएंगे।
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : शहर के सलाथिया चौक पर शहर से सटे गावों से आए किसान और मजदूरों ने रविवार को राज्य प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पिछले दिनों ऊधमपुर में हुए 260 करोड़ के राशन घोटाले में शामिल आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे जम्मू कश्मीर नेशनल हाईवे जाम कर उग्र प्रदर्शन करने को विवश हो जाएंगे।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए पैथर्स पार्टी के युवा विग के उपजिला प्रधान पवन सिंह ने कहा कि राशन इस घोटाले में शामिल विभाग के अधिकारियों पर सख्त से सख्त कारवाई होनी चाहिए। इस मामले में शामिल कई ऐसे अधिकारी हैं, जिन्होंने पहले भी कई घोटाले कर चुके हैं। लेकिन वे पैसे के बल पर घोटाले की फाइलें बाहर ही नहीं आने देते हैं। इसके कारण गरीब लोगों की उम्मीद ही खत्म हो चुकी थी और उन्हें लगने लगा था कि उनका राशन खाने वाले घोटाले बाजों पर कार्रवाई कभी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जनता को उपराज्यपाल जीसी मुर्मू से पूरी उम्मीद है कि ऐसे भ्रष्टाचारी लोगों पर कार्रवाई कर उन्हें सख्त सख्त सजा दी जाएगी। इस मौके पर काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न गांव के लोग मौजूद थे।