राम सेवा समिति ने लगाए 800 से ज्यादा पौधे
श्री राम सेवा समिति की ओर से शनिवार को सीमा सुरक्षा बल के रौं दोमेल स्थित सहायक प्रशिक्षण केंद्र ऊधमपुर में पौधरोपण अभियान चलाया गया।
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : श्री राम सेवा समिति की ओर से शनिवार को सीमा सुरक्षा बल के रौं दोमेल स्थित सहायक प्रशिक्षण केंद्र ऊधमपुर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। समिति के पदाधिकारियों और बीएसएफ के अधिकारियों ने पौधे लगाए।
बीएसएफ के सहायक परीक्षण केंद्र उधमपुर में शुक्रवार को श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष छोटू मगोत्रा की देखरेख में कार्यक्रम किया गया। इसमें बीएसएफ के आईजी नरेंद्र सिंह जंवाल विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर जिला प्रधान छोटू मगोत्र ने बताया कि पर्यावरण के लिए पेड़ बेहद जरूरी है। हर इंसान को पर्यावरण के लिए जीवन में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में हर खास दिन पर लोगों को पेड़ लगाना चाहिए। इसके साथ ही दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। अभियान के दौरान समिति के लोगों और बीएसएफ के अधिकारियों व जवानों ने प्रशिक्षण केंद्र के अंदर तथा बाहर रौंदोमेल इलाके में 800 से ज्यादा नीम, आंवला, जामुन, आम के अलावा अन्य छायादार व फलदार पेड़ लगाए। इस अवसर पर बीएसएफ के अधिकारियों ने भी पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला। अमित शर्मा, संजीव मगोत्रा, राकेश खजूरिया, तरुण खजूरिया, प्रणव शर्मा, संजय शर्मा व कन्नव मौजूद रहे।