पठानिया ने राज्यपाल से की पीएचई अस्थायी कर्मियों का बकाया वेतन देने की मांग
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : रामनगर में सोमवार को पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारियों व सीपी वर्क
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : रामनगर में सोमवार को पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारियों व सीपी वर्कर्स का एक प्रतिनिधिमंडल रामनगर के विधायक रणबीर ¨सह पठानिया से मिला। उन्होंने आ रही समस्याओं से अवगत करवाने के साथ बकाया वेतन जल्द दिलाने की मांग की है। विधायक आरएस पठानिया ने राज्यपाल सतपाल मलिक से मांग करते हुए कहा कि जल्द पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारियों व सीपी वर्कर्स का वेतन जारी करने के साथ इनकी लंबित मांगों को भी जल्द पूरा किया जाए। पठानिया ने कहा कि अगर कोई मजदूर की मजदूरी देने से इंकार करता है तो कानून के तहत उस पर जुर्माना लगाया जाता है। विडंबना है कि जो खुद कानून के सरंक्षक है वह भी कानून का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा 52 महीने से अस्थायी पीएचई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आईटीआई कर्मियों को 10 महीने से वेतन नहीं मिला है। साल में एक बार इन्हें वेतन दिया जाता है। पठानिया ने कहा कि समय पर मजदूरी का भुगतान सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न निर्णयों में मौलिक अधिकार के रूप में रखा गया है। राज्य स्वयं ही उन आकस्मिक कर्मचारियों के इस मौलिक अधिकार का उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से कर्मचारियों को वेतन न दिए जाने पर भी लोग अपना काम पूरी ईमानदारी के साथ कर लोगों तक पानी पहुंचा रहे है। उन्होंने अस्थायी कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की राज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि त्योहारों को ध्यान में रखते हुए इन कर्मचारियों का वेतन जारी किया जाना चाहिए। जिससे यह लोग भी अपने परिवार के साथ खुशी खुशी त्योहार मना सकें। उन्होंने राज्यपाल से विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर अस्थायी कर्मचारियों के वेतन व उनकी लंबित मांगों को पूरा करने के आदेश जारी करें।