तेज हवा के साथ उड़ी धूप ने किया परेशान
जागरण संवाददाता ऊधमपुर रविवार को मौसम का मिजाज कुछ खराब रहा। धूप भी निकली और आस
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : रविवार को मौसम का मिजाज कुछ खराब रहा। धूप भी निकली और आसमान में बादल छाए बादलों के साथ चलती रही तेज रफ्तार हवा ने लोगों को परेशान भी किया। तेज रफ्तार हवा ने लोगों का छोटा मोटा नुकसान भी किया मगर किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
मौसम का रोज नया मिजाज देखने को मिल रहा है। रविवार को सुबह से लेकर रात को समाचार लिखे जाने तक रुक रुक कर चली तेज रफ्तार हवा ने लोगों को परेशान किया। हालांकि सुबह के समय धूप निकली और बीच बीच में बादल भी छा जाने से सर्दी का प्रभाव भी देखने को मिला। मगर सबसे ज्यादा परेशानी तेज रफ्तार हवा से हुई। क्योंकि हवा के साथ लगातार सड़कों पर धूल उड़ने से राहगीरों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। कई बार तो हवा के वेग और उससे उड़ती धूल के कारण लोगों को अपने वाहन रोक देने पड़े। तेज हवा से लोगों के कपड़े, टंकियों के ढक्कन उड़ने से लेकर खिड़कियों और दरवाजों को नुकसान पहुंचने सहित अन्य छोटे मोटे नुकसान हुए हैं। इसके अलावा दुकानदारों का सामान उड़ने से भी उनका नुकसान हुआ।