Move to Jagran APP

मकान ढहने से एक व्यक्ति और दो मवेशियों की मौत

रात को परिवार के सभी सदस्य कच्चे मकान में सोए हुए थे कि अचानक से मकान की छत ढह गई। उसके नीचे दबने से शोभाराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह अन्य सदस्य घायल हो गए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 08:30 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 08:30 AM (IST)
मकान ढहने से एक व्यक्ति और दो मवेशियों की मौत
मकान ढहने से एक व्यक्ति और दो मवेशियों की मौत

संवाद सहयोगी, रियासी : रियासी की माहौर तहसील के दूरदराज मंजीकोट इलाके में शुक्र शनिवार की मध्यरात्रि एक कच्चा मकान ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और इसी परिवार के छह लोग मलबे में दबने से घायल हो गए। एक भैंस और एक बैल की भी मलबे में दबकर मौत हो गई। दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान सुक्का निवासी शोभाराम (55) के रूप में हुई है।

loksabha election banner

बताया जाता है कि रात को परिवार के सभी सदस्य कच्चे मकान में सोए हुए थे कि अचानक से मकान की छत ढह गई। उसके नीचे दबने से शोभाराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह अन्य सदस्य घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर आस-पड़ोस के लोग तथा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य में मृतक और मलबे में दबे दोनों मवेशियों को भी बाहर निकाला गया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल रतन सिंह (45) पुत्र जगतराम और मृतक शोभाराम की पत्‍‌नी नीलू देवी (48) को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर विशेष उपचार के लिए जम्मू रेफर कर दिया। बाकी चार अन्य लोगों को मामूली चोट आई है, जिनका उपचार स्थानीय अस्पताल में ही किया गया। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की है।

बता दें कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण कच्चे मकान कमजोर हो गए हैं। मिट्टी गिली हो जाने के कारण उसके गिरने का खतरा बढ़ जाता है। इस क्षेत्र कई लोगों के कच्चे मकान हैं, जिस पर बरसात के दिनों में खतरा रहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.