गुग्गा नवमी पर देवस्थलों पर लगा भक्तों का तांता
संवाद सहयोगी ऊधमपुर गुग्गा नवमी के अवसर पर जखैनी चौक पर स्थित राजा मंडलीक व राजा कालीवीर
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : गुग्गा नवमी के अवसर पर जखैनी चौक पर स्थित राजा मंडलीक व राजा कालीवीर देव स्थान पर दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। इस मौके पर कई बिरादरी के लोगों की मेल भी आयोजित की गई। जखैनी चौक पर स्थित देव स्थलों पर शहर के आसपास के क्षेत्रों से लोगों ने अपने कुल देवता को माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर देव स्थान पर आए लोगों ने विशेष पूजा अर्चना करने के बाद अपने परिवार की सुख शांति की मनोकामना की। गुग्गा नवमी के अवसर पर सदोत्रा बिरादरी, रामोत्र बिरादरी, समोत्रा, दूबे बिरादरी, राजपूत बिरादरी के लोगों की मेल अपने अपने देव स्थानों पर लगी। जहां बिरादरी के लोगों ने अपने कुल देवता को माथा टेका। वहीं इस मौके पर शहर के विभिन्न देव स्थानों में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की भारी भीड़ दिखी। मेन बाजार ऊधमपुर में स्थित राजा मंडलीक, राजा कालीवीर देव स्थान में भी काफी रौनक देखने को मिली। दोपहर को भंडारा भी लगाया गया।