देविका पर पुल के दोहरीकरण का कार्य शुरू
संवाद सहयोगी ऊधमपुर शहर में एमएच चौक पर रोजाना लगने वाले जाम से जल्द ही निजात मिलेगी। देवि
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : शहर में एमएच चौक पर रोजाना लगने वाले जाम से जल्द ही निजात मिलेगी। देविका नदी पर बने पुल को चौड़ा किया जा रहा है ताकि शहर में लगने वाले जाम से निजात मिल सके। सोमवार को देविका नदी पर पुल को चौड़ा व खूबसूरत बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया।
गौरतलब है कि चार मार्च को पीएमओ दफ्तर में राज्य मंत्री व सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह ने पुल के निर्माण कार्य का नींव पत्थर रखा था। यह पुल 74.18 लाख रुपये की लागत से तैयार होगा। वर्तमान में पुल की चौड़ाई सात मीटर है जबकि तैयार होने के बाद पुल की चौड़ाई 13 मीटर हो जाएगी। इससे शहर में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। पुल डबल लाइन से फोर लाइन में तबदील हो जाएगा। ग्रेफ विभाग की और से पुल का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। वहीं पुल का निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। निर्माण कार्य बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) द्वारा किया जा रहा है। लोगों का कहना था कि बेशक पुल का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। लेकिन एमएच चौक पर अवैध तरीके से खड़े रहने वाले वाहनों पर भी अंकुश लगाने की जरूरत है ताकि जाम की स्थिति न बने।