भूस्खलन से नरलू-तुल्ली बन्ना मार्ग बंद
संवाद सहयोगी, रियासी : भूस्खलन के कारण नरलू-तुली बन्ना मार्ग बंद हो गया, जिससे यात्रियों के समक्ष्
By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 07:16 PM (IST)Updated: Sat, 18 Aug 2018 07:16 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रियासी : भूस्खलन के कारण नरलू-तुली बन्ना मार्ग बंद हो गया, जिससे यात्रियों के समक्ष काफी परेशानी खड़ी हो गई है। शनिवार शाम को जिले के नरलू से तुली बन्ना सड़क के बीच पहाड़ पर से हुए भूस्खलन के कारण मलबा और बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरीं, जिससे यह मार्ग बंद हो गया। इससे दोनों तरफ के वाहनों को वहां से वापस लौटना पड़ा। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी सफर पैदल तय करना पड़ा, जिसमें उन्हें खासी परेशानी झेलनी पड़ी। विशेषकर जिन लोगों के पास भारी सामान व बच्चे साथ में थे, उनके लिए दिक्कतें और भी बढ़ गई। उधर, पुलिस ने संबंधित विभाग को इस बारे में सूचित कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें