Move to Jagran APP

नगरपालिका को कचरा उठाने के लिए मिले चार वाहन

????? ?????? ???? ????????? ???? ?? ??? ?? ???? ????? ?? ??? ??? ?????????? ???? ??????? ???? ??? ??? ???? ???? ???? ?????? ???? ?????? ????? ?? ????????? ????? ?? ??? ?? ???? ?????? ????? ??? ????? ??? ??? ???-???? ?? ???? ??? ??????? ? ??? ?? ?????? ?? ???? ????? ????? ????? ?? ??? ??? ???? ?? ???????? ????? ?? ???? ??? ?? ???? 8.3 ??? ????? ???? ?? ?? ?????? ?? ???? ????? ????? ?????????? ????? ???? ????? ???? ??????????? ?? ???? ????? ?? ???? ??? ??????? ? ???

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 02:04 AM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 06:22 AM (IST)
नगरपालिका को कचरा उठाने के लिए मिले चार वाहन
नगरपालिका को कचरा उठाने के लिए मिले चार वाहन

संवाद सहयोगी, कटड़ा : कस्बे से कचरा उठाने के लिए अब वाहनों की कमी नगर पालिका को नहीं खलेगी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा नगर पालिका को सौंपे गए चार वाहनों को 8.3 लाख रुपये खर्च कर आधुनिक बनाया गया है। मैकेनिकल विभाग ने इन वाहनों को नगर पालिका को सौंप दिया है। अब सफाई कर्मचारियों को कचरा उठाने को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी।

loksabha election banner

मंगलवार को नपा कार्यालय के परिसर में मेकेनिकल विभाग के एईई हरविद्र सिंह ने अत्याधुनिक वाहनों की चाबियां नगरपालिका अध्यक्ष विमल इंदु के साथ ही एसडीएम कटड़ा व सीईओ नगरपालिका अशोक चौधरी को सौंपी। नपा अध्यक्ष विमल इंदु ने बताया कि नगर में साफ-सफाई के लिए श्राइन बोर्ड द्वारा यह वाहन नगरपालिका को सौंपे गए थे पर इन वाहनों को कचरा उठाने योग्य अत्याधुनिक बनाने के लिए मेकेनिकल विभाग को सौंपे गए थे। मेकेनिकल विभाग ने इन वाहनों को अत्याधुनिक बनाकर नगरपालिका को सौंप दिए। नगरपालिका ने इन वाहनों को साफ-सफाई के लिए सफाई के लिए उपलब्ध करवा दिए हैं। अब कस्बे की सफाई बेहतर ढंग से हो सकेगी। इस मौके पर नगरपालिका सचिव सुदर्शन सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर नीतिन शर्मा के आलावा नपा के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.