जम्मू-कश्मीर: शादी से लौट रही थी बारात, अचानक खाई की तरफ फिसली बस; मची अफरा-तफरी, उधमपुर में टला भयानक हादसा
उधमपुर के मोंगरी तहसील में बारातियों से भरी एक बस बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची। बस का ...और पढ़ें

उधमपुर में खाई में गिरने से बाल-बाल बची बारातियों से भरी बस।
HighLights
बारातियों से भरी बस खाई में गिरने से बची।
बस का पिछला टायर सड़क से नीचे उतर गया।
सभी यात्री सुरक्षित, कोई जनहानि नहीं हुई।
असीम सिंह, उधमपुर। उधमपुर की तहसील मोंगरी क्षेत्र में मंगलवार को बारातियों से भरी एक बस बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। शादी समारोह से लौट रही बस का पिछला टायर अचानक सड़क से नीचे खाई की तरफ उतर गया और बस एक तरफ लटक गई। हालांकि बस खाई में नहीं गिरी और सड़क पर ही अटक गई। हादसे के समय बस में सवार बारातियों में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, बस नंबर जेके02बी-9327 बारातियों को लेकर शादी समारोह से वापस लौट रही थी। मोंगरी तहसील क्षेत्र में रास्ते में अचानक बस का पिछला टायर सड़क से नीचे खाई की ओर उतर गया। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई की तरफ झुक गई।
कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि बस खाई में गिर सकती है। यदि बस खाई में गिर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था और कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी।
सड़क किनारे अटक गई बस
हालांकि, बस सड़क के किनारे ही अटक गई और खाई में गिरने से बच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में सवार बारातियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।
राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।
हादसे की वजह तलाश रहा प्रशासन
हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर सफर के दौरान बरती जाने वाली सावधानी की जरूरत को सामने ला दिया है।
