युवक की पहले आंखों में मिर्ची झोंकी, फिर जानलेवा हमला
शहर में स्थित मुख्य डाक घर के पास बुधवार को कार पार्किंग कर रहे एक युवक की आंखों में अज्ञात युवकों ने मिर्ची झोंक दी। उसके बाद उसपर तेजधार हथियार हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को जिला अस्पताल ऊधमपुर में भर्ती करवाया। घायल युवक की पहचान सोहेल उर्फ मुन्ना निवासी वार्ड- आठ ऊधमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : शहर में स्थित मुख्य डाक घर के पास बुधवार को कार पार्किंग कर रहे एक युवक की आंखों में अज्ञात युवकों ने मिर्ची झोंक दी। उसके बाद उसपर तेजधार हथियार हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को जिला अस्पताल ऊधमपुर में भर्ती करवाया। घायल युवक की पहचान सोहेल उर्फ मुन्ना निवासी वार्ड- आठ ऊधमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
दोपहर बाद तीन बजे कुछ अज्ञात युवकों ने सोहेल उर्फ मुन्ना पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसी बीच स्थानीय लोग युवक को बचाने के लिए ईंट और पत्थर लेकर वहां पहुंच गए। लोगों को देखकर हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पातल पहुंचाया। जिला अस्पताल में घायल सोहेल ने बताया कि वह अपनी कार पार्क करने के लिए मुख्य डाकघर के पास स्थित पार्किंग में गया था। इसी दौरान उसकी कार में पेट्रोल खत्म हो गया। उसने एक युवक को पैसे देकर पेट्रोल मंगवाया। लड़के के पेट्रोल लेने के लिए जाने के बाद कुछ युवकों ने उसे पीछे से पकड़ा और उसकी आंखों में मिर्ची डाल दी। जिससे वह कुछ नहीं देख पाया। उसके बाद उन्होंने तेज धार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर उसे बचाया। हमलावर युवक कौन थे इस बारे में उसे कुछ नहीं पता। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक किसी का कोई सुराग नहीं मिल पाया।