मानसिक रूप से बीमार मुखिया को मिला परिवार और नया जीवन
संवाद सहयोगी, रियासी : रियासी में यहां-वहां दरबदर होने वाले मानसिक रूप से बीमार किशन मुि
संवाद सहयोगी, रियासी : रियासी में यहां-वहां दरबदर होने वाले मानसिक रूप से बीमार किशन मुखिया को एक बार फिर से नया जीवन मिल गया। न केवल उसका उपचार संभव हो पाया। बल्कि उसे उसके परिवार वालों से भी मिला दिया गया।
इसमें रेलवे कंपनी के एक कर्मचारी समिरतन पुनीत और रियासी जिला प्रशासन विशेषकर डीसी प्रसन्ना रामास्वामी का मुख्य योगदान रहा। बिहार निवासी किशन मुखिया कस्बे में जहां वहां भटकता देखा जाता था। जिसके बारे में पता चला कि उसका दिल्ली में एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें उसे चोट आने के साथ ही वह अपना मानसिक संतुलन भी खो बैठा। भटकते हुए वह कुछ समय पहले रियासी आ गया। यहां एक दुर्घटना में उसकी बाजू टूट गई। जिसमें जबरदस्त इंफेक्शन हो गया था। उसकी यह पीड़ा देखकर रेलवे कर्मी समिरतन पुनीत से रहा नहीं गया। उसने डीसी को स्थिति से अवगत करवाया। जिसके बाद डीसी के हस्तक्षेप से किशन मुखिया का कटड़ा के नारायणा अस्पताल में उपचार किया गया।
उसके बाद उसके घरवालों का भी पता लगाया गया। घरवालों को सूचित करने पर वह रियासी आ पहुंचे। यहां वीरवार को डीसी की मौजूदगी में किशन मुखिया को उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया। काफी समय बाद परिवार के सदस्य मिलने से न केवल किशन मुखिया के परिवार वाले खुश हुए। बल्कि किशन मुखिया के चेहरे पर भी मुस्कान देखी गई।