हंस पार्क में सफाई के लिए किया श्रमदान
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से जिला अस्पताल में मासिक सफाई अभिया
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर :
मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से जिला अस्पताल में मासिक सफाई अभियान चलाया गया। सुबह से दोपहर तक चले इस अभियान के तहत समिति के मानव सेवा दल के सदस्यों ने श्रमदान कर पार्क में सफाई की।
समिति की ऊधमपुर शाखा की और से हर माह के पहले रविवार के दिन समिति द्वारा गोद लिए गए जिला अस्पताल के हंस पार्क में सफाई अभियान चलाया जाता है। इसी कड़ी में मानव सेवा दल के सदस्यों ने सतपाल महाराज की शिष्या महात्मा समता बाई के निर्देशों पर हंस पार्क में सफाई अभियान चलाया।
इस अभियान में सीमित के स्वयं सेवकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। जिनमें युवा, बुजुर्ग , महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। स्वयं सेवकों ने पार्क में उगे घास को काट के साथ क्यारियों को व्यवस्थित किया। तथा वहां पर सूख चुके पौधों की जगह नये पौधे लगाए।
इस अवसर पर स्वयं सेवकों ने कहा कि इस कार्य से उनको आत्म संतुष्टि का आभास होता है क्योंकि मानव सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है और मानवता से बढ़ा कोई धर्म नहीं होता।
इस अवसर पर जोगेंद्र कुमार, मूल राज भगत, देव राज, वेद प्रकाश, मनीश ¨सह, सोभे राम, मदन लाल, रमेश चंद्र, हरि चंद, संदूर ¨सह, बृज लाल, पुरुषोत्तम सिंह, जीवन कुमार, विद्या देवी, सुनीता देवी, रेणु देवी और राज कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।