जॉब पॉलिसी के लिए मनरेगा कर्मियों ने बजाई खाली थालियां
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : मनरेगा कर्मचारियों ने शनिवार को जॉब पॉलिसी की मांग को लेकर
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : मनरेगा कर्मचारियों ने शनिवार को जॉब पॉलिसी की मांग को लेकर थाली बजाओ प्रदर्शन कर राज्य प्रशासन तक अपनी मांग पहुंचने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को जम्मू में जाकर प्रदर्शन करने की बात कही।
एसोसिएशन के जिला प्रधान असलम अहमद के नेतृत्व में मनरेगा कर्मचारियों ने शनिवार को ग्रामीण विकास विभाग कार्यालय के बाहर धरना देकर अपना प्रदर्शन जारी रखा। शुक्रवार को मुंह पर काली पट्टियां बांध कर साइलेंट प्रोटेस्ट करने के बाद मनरेगा कर्मियों ने शनिवार को थाली बजाओ प्रदर्शन किया। महिला मनरेगा कर्मचारियों ने हाथों से थाली बजा कर राज्यपाल एनएन वोहरा व राज्यपाल के सलाहकार बीबी व्यास से उनका भविष्य सुरक्षित करने की मांग की। इसके लिए उचित एसआरओ जारी कर मनरेगा कर्मचारियों को ग्रामीण विकास विभाग में स्थायी करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि भविष्य को लेकर मनरेगा कर्मचारी अनिश्चितता के माहौल में हैं। कब उनको नौकरी से बाहर करने का फरमान सुना कर बेरोजगार कर दिया जाएगा, स्पष्ट है। इसलिए अपने हक के लिए वह आंदोलन की राह पर हैं। आज थालियां बजा कर राज्य प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया है। सोमवार को जम्मू में जाकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में अरुण गुप्ता, प्रीतम ¨सह, संजय अत्रि, अकाशदीप ¨सह, सचिन गुप्ता, रोहिन शर्मा, रंजीत ¨सह कटोच, नितिन, अनीता शर्मा, प्रियंका गुप्ता, सज्जाद हुसैन, सईदा बानो व सुमित शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।