Move to Jagran APP

ऊधमपुर में श्रद्धा से मनाया गया मकर संक्रांति पर्व

जागरण संवाददाता ऊधमपुर ऊधमपुर में मकर सक्रांति पर्व पारंपरिक रीति रिवाजों और श्रद्धा भ

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 06:38 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 06:38 AM (IST)
ऊधमपुर में श्रद्धा से मनाया गया मकर संक्रांति पर्व
ऊधमपुर में श्रद्धा से मनाया गया मकर संक्रांति पर्व

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : ऊधमपुर में मकर सक्रांति पर्व पारंपरिक रीति रिवाजों और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। मकर संक्रांति के चलते वीरवार सुबह से पवित्र देविका नदी में आस्था की डुबकी लगा कर पूजा अर्चना करने के लिए लोग पहुंचे रहे। लोगों ने देविका परिसर में बैठे जरूरतमंद लोगों में खिचड़ी और अनाज व अन्य चीजों का दान किया। वहीं लोगों ने घरों में खिचड़ी बना कर उसका सेवन किया।

prime article banner

लोगों ने पावन देविका परिसर में बने शिव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। हालांकि कोरोना काल के कारण पिछले वर्ष जैसी भीड़ नहीं थी। एक और जहां लोगों ने शिव मंदिर में जलाभिषेक किया, वहीं महिलाओं ने पीपल के पेड़ की पूजा अर्चना की। वहीं मकर सक्रांति के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके साथ कई मंदिरों में खिचड़ी व हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। व्यापार मंडल सहित अन्य संगठनों की और से बाजार में स्टाल लगा कर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। धन संग्रह में खुलकर योगदान दे रहे राम भक्त

संवाद सहयोगी, रियासी : अयोध्या मे श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण के तहत 14 जनवरी से रियासी इलाके में धन संग्रह अभियान की शुरुआत की गई। राम भक्तों में श्री राम मंदिर निर्माण में अपना सहयोग दिए जाने की आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रियासी कस्बे में एक राम भक्त ने अपने माता-पिता के नाम पर एक लाख रुपये का योगदान धन संग्रह में दिया। इसके अलावा 21 हजार तथा 11 हजार देने वाले भक्त भी रहे। इस अभियान से जुड़ी समिति के प्रचार प्रमुख संजीव खजुरिया ने बताया कि धन संग्रह के लिए रियासी तथा आसपास क्षेत्र में पिछले दिनों कई रैलियों का आयोजन कर लोगों को इस बारे में जानकारी दी गई थी। धन संग्रह अभियान की शुरुआत 14 जनवरी से रियासी तथा जिला के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी कर दी गई है । इसके लिए गठित समितियां राम भक्तों के पास जाकर उन्हें धन संग्रह के लिए आग्रह कर रही हैं। लेकिन पिछले दिनों निकाली गई जागरूकता रैलियों का ही नतीजा रहा है कि राम भक्त धन संग्रह करने वाली समितियों का खुद इंतजार कर रहे हैं। पहले ही दिन राम भक्तों ने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह में बढ़-चढ़कर योगदान दिया। रियासी में भी दिन भर यह अभियान जारी रहा जिसमें एक राम भक्त ने अपने माता-पिता के नाम पर एक लाख रुपए राशि का चेक धन संग्रह में दिया। लोगों में जिस तरह की आस्था देखने को मिल रही है उससे रियासी जिला में अच्छे खासे धन संग्रह की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.