Move to Jagran APP

मचैल में विवाद में यात्रियों की संख्या में गिरावट

संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : मचैल में माता की पवित्र छड़ी पहुंचने पर हुए विवाद के बाद श्रद्धालुओं

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 10:32 PM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 10:32 PM (IST)
मचैल में विवाद में यात्रियों की संख्या में गिरावट
मचैल में विवाद में यात्रियों की संख्या में गिरावट

संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : मचैल में माता की पवित्र छड़ी पहुंचने पर हुए विवाद के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी आई है।

loksabha election banner

22 अगस्त को विवाद से पहले यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही थी। मचैल में छड़ी यात्रा से दु‌र्व्यवहार होने का पता चलने पर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। इस घटना के बाद यात्रियों में कमी के साथ कुछ लंगर भी बंद हो चुके हैं। अब थोड़े बहुत यात्री ही हेलीकॉप्टर से मचैल जा रहे हैं। मचैल विवाद की हर कोई निंदा कर रहा है।

रविवार को किश्तवाड़ की सनातन धर्म सभा ने जिला प्रधान हंसराज भत्याल की अगुआई में बैठक की। इसमें उन्होंने मचैल यात्रा में छड़ी से हुए दु‌र्व्यवहार पर ¨नदा करते हुए कहा कि इससे ¨हदू समाज में गलत संदेश जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जानी चाहिए कि आखिर विवाद क्यों हुआ। उन्होंने यात्रियों पर पुलिस लाठीचार्ज की ¨नदा करते हुए कहा कि पुलिस को यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था न कि लाठीचार्ज के लिए। घटना के बाद यात्री शिकायत कर रहे हैं कि बेकसूर यात्रियों पर पुलिस ने बेवजह लाठियां भांजी हैं। अगर कोई मामला था तो उसे बैठकर भी सुलझाया जाना चाहिए था।

सनातन धर्म सभा के सदस्य अनिल परिहार ने कहा कि संस्था पदाधिकारियों की आपसी लड़ाई का नुकसान ¨हदू समाज को भुगतना पड़ रहा है। बैठक के बाद राज्यपाल से जल्द मचैल बोर्ड का गठन करने की मांग की गई ताकि घोटाले और विवाद को खत्म किया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.