यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरु होगी स्थगित हुई यात्रा
मां वैष्णो देवी की यात्रा 26 अगस्त को अर्धकुंवारी में भूस्खलन के कारण स्थगित कर दी गई थी। श्री माता ...और पढ़ें

HighLights
- यात्रा 26 अगस्त से स्थगित है
- मरम्मत कार्य तेजी से जारी है
- श्राइन बोर्ड जल्द यात्रा शुरू करेगा
संवाद सहयोगी, कटड़ा। मां वैष्णो देवी की यात्रा 26 अगस्त से स्थगित है, जब अर्धकुंवारी मंदिर क्षेत्र में भूस्खलन के कारण 34 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद से यात्रा को पुनः प्रारंभ करने के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तैयारी तेज कर दी है।
भूस्खलित क्षेत्र की मरम्मत का कार्य जारी है, और मार्ग को पूरी तरह से साफ कर दिया गया है।
