भैरवनाथ को देखने के लिए जहां रुकी थीं माता, वैष्णो देवी यात्रा का वो पवित्र पड़ाव; जिसके बिना अधूरी है यात्रा
मां वैष्णो देवी यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव चरण पादुका मंदिर है, जहाँ देवी ने अपने पवित्र चरण रखे थे। श्रद्धालु ...और पढ़ें
-1792322651915_m.webp)
मां वैष्णो देवी मार्ग पर स्थित पवित्र चरण पादुका मंदिर।
HighLights
मां वैष्णो देवी के पवित्र चरण यहां अंकित हैं
यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव, श्रद्धालु नतमस्तक होते हैं
मंदिर 24 घंटे खुला, समिति द्वारा प्रबंधित है
जागरण संवाददाता, उधमपुर। पौराणिक कथा के अनुसार मां वैष्णो देवी के परम भक्त बाबा श्रीधर को जब मां वैष्णो देवी ने कन्या के रूप में दर्शन दिए थे तभी भैरवनाथ मां वैष्णो देवी का पीछा करने लगा और मां वैष्णो देवी ने त्रिकूट पर्वत की और रुख किया और रुक कर पीछे की ओर देखा कि भैरवनाथ कहां पर है और उसके बाद मां वैष्णो देवी त्रिकूट पर्वत की ओर रवाना हो गई।
जिस स्थान पर मां वैष्णो देवी ने अपने पवित्र चरण रखे थे, इस स्थान पर मां वैष्णो देवी के पवित्र चरण अंकित हैं और इस पवित्र स्थान को चरण पादुका कहते हैं। मां वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु इस पवित्र स्थल पर पहुंचकर मां के चरणों में नतमस्तक होते हैं और उसके उपरांत भवन की ओर प्रस्थान करते हैं।
मंदिर की विशेषता
पौराणिक कथा में मां वैष्णो देवी की यात्रा में इस पवित्र स्थल का विशेष महत्व है क्योंकि मां वैष्णो देवी की यात्रा करने वाला प्रत्येक श्रद्धालु चरण पादुका मंदिर पहुंचकर मां वैष्णो देवी के पवित्र चरणों में नतमस्तक होते हैं।
मंदिर का प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा मंदिर चरण पादुका समाज कल्याण समिति द्वारा की जाती है। इस पवित्र मंदिर में मां वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को 24 घंटे दर्शन उपलब्ध हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु मां के चरणों में नतमस्तक होकर परिवार की सुख शांति की कामना करते हैं।
कैसी पहुंचे मंदिर
मां वैष्णो देवी की यात्रा में यह पवित्र स्थल महत्वपूर्ण है। इस पवित्र मंदिर में पैदल या फिर घोड़ा पिट्टू पालकी आदी का सहारा लेकर पहुंचा जा सकता है, मंदिर श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे खुला रहता है और वैष्णो देवी यात्रा करने वाले श्रद्धालु निरंतर इस पवित्र मंदिर में हाजिरी लगाकर मां वैष्णो देवी के चरणों में नतमस्तक होते हैं।
मंदिर चरण पादुका समाज कल्याण समिति के महासचिव शमशेर सिंह ने बताया कि मां वैष्णो की यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाने से शांति प्राप्त होती है और ऊर्जा का एहसास होता है। श्रद्धा भाव और सच्चे मन से जो भी श्रद्धालु हाजिरी लगाता है मां वैष्णो देवी यात्रा पूरी करने के साथ ही मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
