विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Photos: 'स्वर्ग' सा सजा मां वैष्णो देवी धाम, नवरात्र से एक दिन पहले तैयारियां फुल; 400 कारीगरों ने सजाया दरबार

Published: Sat, 10 Oct 2026 11:12 AM (GMT+05:30)

शारदीय नवरात्र के लिए मां वैष्णो देवी भवन में तैयारियां जोरों पर हैं, जहां 400 कारीगरों द्वारा भव्य सजावट की जा रही है।

Photos: 'स्वर्ग' सा सजा मां वैष्णो देवी धाम (फाइल फोटो)

Photos: 'स्वर्ग' सा सजा मां वैष्णो देवी धाम (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मां वैष्णो देवी भवन में नवरात्र की तैयारियां तेज

  2. 400 कारीगरों द्वारा भवन परिसर को भव्य रूप दिया गया

  3. श्रद्धालुओं को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े लाने की सलाह

जागरण संवाददाता, उधमपुर। शारदीय नवरात्र के नजदीक आते ही कटड़ा से मां वैष्णो देवी के भवन तक तैयारियां तेज हो गई हैं। भवन को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया है और सुरक्षा-व्यवस्था भी चाक-चौबंद कर दी गई है।

देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए कटड़ा के प्रमुख चौक-चौराहों पर स्वागत द्वार लगभग तैयार हो चुके हैं, जबकि भवन परिसर को भव्य रूप देने के लिए सजावट का काम दिन-रात जारी है। इस बीच मां के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है।

vaishno_devis (3)

शुक्रवार को करीब 18 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर आरएफआईडी कार्ड प्राप्त करने के बाद भवन की ओर रवाना हो चुके थे। इस वर्ष नवरात्र की तैयारियों को लेकर बैठकें देर से होने के कारण सजावट का काम भी कुछ देरी से शुरू हुआ।

vaishno_devi_latest_news

ऐसे में संबंधित विभागों और कर्मचारियों की ओर से तैयारियां समय पर पूरी करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। शहर के प्रमुख स्थानों पर बनाए जा रहे आकर्षक स्वागत द्वार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। वहीं, भवन परिसर में भी सजावट की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण का अनुभव हो सके।

भवन परिसर के करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में सजावट का कार्य करीब 400 कारीगरों की टीम द्वारा किया गया है।

vaishno_devis (4)

भवन परिसर में जगह-जगह विशाल स्वागत द्वार तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों को रंग-बिरंगी चुनरियों, आकर्षक सजावटी सामग्री और फूलों से सजाने का कार्य भी जारी है। नवरात्रों से पहले पूरे परिसर को आकर्षक रूप देने के लिए कारीगर लगातार कार्य में जुटे हुए हैं।

vaishno_devis (2)

दिन-रात गूंज रहे मां के जयकारे

मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु कटड़ा पहुंच रहे हैं और जयकारे लगाते हुए भवन की ओर बढ़ रहे हैं। लगातार आवाजाही से कटड़ा में रौनक बनी हुई है और यात्रा मार्ग पर भक्तिमय माहौल है।

vaishno_devis_news

बीती रात हुई बारिश के बाद मां वैष्णो देवी के भवन क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। ऐसे में यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को मौसम के अनुसार तैयारी करके आने की जरूरत है।

गर्म कपड़े साथ लाएं

खासकर छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों को गर्म कपड़े साथ रखने की सलाह दी जा रही है, ताकि ठंड के कारण परेशानी न हो।

mandirs_news

नवरात्र नजदीक आने के साथ ही सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम तेज हो गया है। आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए तैयारियां समय पर पूरी करने पर जोर दिया जा रहा है।